फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटौली रोड पर छात्राओं का प्रदर्शन

Wed, 22 Feb 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
देवबंद में खटौली रोड पर अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं इंटर कॉलेज की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को छात्राओं ने खटौली रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना था कि फोरलेन निर्माण के कारण अंडरपास न होने से स्कूल जाने आने में उन्हें परेशानी होगी। 
विज्ञापन


ब्रिगेडियर कपिल मोहन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने छुट्टी के बाद गागलहेड़ी-सहारनपुर मार्ग पर निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सांकेतिक जाम भी लगाया गया। राखी सैनी, नेहा शर्मा, रुचि त्यागी, प्रीति सैनी आदि छात्राओं ने कहा कि खटौली रोड स्थित इंटर कॉलेज में आसपास के करीब एक दर्जन गांवों से लड़कियां आती हैं। 

बाईपास न होने के कारण फोरलेन का निर्माण पूरा होने के बाद सड़क क्रास करने में छात्राओं को मुसीबत उठानी पड़ेगी। इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ जाएगा, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। उनका कहना है कि इससे पूर्व भी सड़क क्रास करते समय कई छात्राएं वाहनों की चपेट में आकर घायल हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इसलिए छात्राओं की परेशानी को देखते हुए मार्ग पर अंडरपास का निर्माण कराया जाना जरूरी है। छात्राओं ने चेतावनी दी अगर उनकी इस मांग को नजरअंदाज किया गया तो एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में माधवी शर्मा, सुरेखा, लक्ष्मी शर्मा, सीमा, पूजा त्यागी, नंदनी चौधरी आदि भी मौजूद रहीं। 

खटौली रोड पर अंडर बाईपास के निर्माण के संबंध में वह ग्रामीणों को साथ लेकर बृहस्पतिवार को कमिश्नर और डीएम से मुलाकात करेंगे। आवश्यकता पड़ी तो प्रमुख सचिव से भी वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

- राघव लखनपाल शर्मा, सांसद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें