फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिदपुर ने गंगोह को हरा जीती सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
गंगोह में आयोजित टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित करते ब्लॉक अध्यक्ष ओमपा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
खालिदपुर ने गंगोह को हरा जीती सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ उत्तर प्रदेश ब्लॉक इकाई की ओर से सीनियर स्तर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में खालिदपुर की टीम ने गंगोह की टीम को सात रन से हरा दिया।
आरके मेहता इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर टूर्नामेंट का प्रथम सेमीफाइनल सीडीकेआर इंटर कॉलेज गंगोह व पालियान इंटर कॉलेज जूखेड़ी के बीच खेला गया। इसमें जूखेड़ी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गंगोह की टीम को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। गंगोह की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन बनाई। इसमें जूखेड़ी की टीम ने मात्र 30 रन का योगदान देकर पांच ओवर में ऑल आउट हो गई। सेमी फाइनल का द्वितीय मैच ए आर सनराइज इंटर कॉलेज खालिदपुर व अनीता देवी इंटर कॉलेज कम्हेड़ा के बीच हुआ। खालिदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 140 रन को लक्ष्य दिया। उसके जवाब में कम्हेड़ा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट पर 117 रन बनाई। प्रथम सेमीफाइनल में गंगोह की टीम व दूसरे सेमीफाइनल में खालिदपुर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच में खालिदपुर की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 138 रन बनाए। इसके जवाब में गंगोह की टीम 131 रन बना कर आल आउट हो गई। खालिदपुर की टीम सात रन से विजय हुई। विजेता और उपविजेता टीमों को ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल सैनी और प्रतियोगिता संयोजक अशोक शर्मा ने ट्राफी प्रदान की। क्रिकेट टूर्नामेंट में अंपायरिंग मोहम्मद मुस्तफा व अमरीश ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें