फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की जमीन पर खाकी का कब्जा

विज्ञापन
पेपर मिल रोड पर रेलवे की जमीन पर बनी पुलिस चौकी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
- अवैध कब्जा कर किया पेपर मिल चौकी का विस्तार
विज्ञापन

- रेलवे ने अवैध कब्जा हटाने के लिए जारी किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। नगर निगम की टीमों के साथ अवैध कब्जे हटवा रही खाकी इस मामले में खुद ही दागदार है। पेपर मिल रोड पर रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से पुलिस चौकी का विस्तार कर दिया गया। रेलवे को इसकी भनक लगी तो मंडलीय सहायक अभियंता कार्यालय से नोटिस जारी किया गया। इसमें चेतावनी दी गई कि शीघ्र ही अवैध कब्जा न हटा तो रेलवे को ही कार्रवाई करानी पड़ेगी।
स्टार पेपर मिल रेलवे क्रासिंग के पास थाना सदर की यह पुलिस चौकी है। चौकी के बराबर वाले गलियारे में रेलवे की माल ढुलाई से जुड़े ट्रकों का आवागमन होता है। कुछ साल पहले तक यहां चंद पुलिस कर्मचारी छोटे से बूथ पर ही ड्यूटी देते थे। उस समय भी रेलवे ने अपनी जमीन का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी थी। लेकिन अवैध कब्जा हटाने की बजाए पिछले कुछ महीनों में अचानक इस पुलिस चौकी का विस्तार होता चला गया।
विज्ञापन

अब यह चौकी किसी थाने से कम नहीं लगती है। चौकी के लिए पूरा कार्यालय बनाया गया है। इसकी रंगाई पुताई के साथ ही कैबिन वाले फ्रेम, स्टील पाइप, टिन शेड के अलावा फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। रेलवे की टीमों ने अवैध रूप से इसका विस्तार देखा तो विभाग हरकत में आया और थाना सदर पुलिस को अवैध कब्जा हटवाने का नोटिस जारी किया गया।
उत्तर रेलवे के मंडलीय सहायक अभियंता आदित्य ने बताया कि इस मामले में अब तक पुलिस का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला है। यदि अवैध कब्जा नहीं हटा तो रेलवे को ही अपनी जमीन मुक्त करानी पड़ेगी। वहीं, थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत ने माना कि रेलवे की ओर से नोटिस मिला है। मगर जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, तब तक रेलवे का सहयोग लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण चौकी है। पेपर मिल रोड पर स्थित आईआईटी रुड़की का सहारनपुर कैंपस, शहर का प्रमुख उद्यम स्टार पेपर मिल, केंद्रीय लुग्दी संस्थान, विद्युत सब स्टेशन और शिक्षण संस्थाएं होने के साथ ही नागल तक बड़ी आबादी का हिस्सा इसी चौकी को कवर करना पड़ता है। इसलिए प्रयास करेंगे कि वैकल्पिक जगह जल्द ही उपलब्ध हो जाए।
विज्ञापन

---
गलीरा और सौ फुटा रोड पर पैमाईस से मच गया था हड़कंप
- अवैध कब्जे हटाने के लिए ही पिछले दिनों रेलवे विभाग ने गलीरा और सौ फुटा रोड पर आने वाली कई कालोनियों में पैमाईश के लिए पिलर लगवाए थे। इससे यहां रहने वाले हजारों परिवारों में हड़कंप मच गया था। इसके बाद कुछ लोगों की ओर से खरीदे गए प्लाट बेचने की भी चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें