फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच के बीच सामंजस्य रखें

Sat, 28 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
सिविल कोर्ट परिसर स्थित बार रूम में शपथ लेते एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को जिला जज सुशीला सिंह ने शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि वह वादकारियों के हित में कार्य करके मुकदमों के शीघ्र निस्तारण में सहयोग करें।
विज्ञापन


शनिवार को कचहरी परिसर स्थित बार रूम में शपथ ग्रहण समारोह में जिला जज सुशीला सिंह ने कहा कि बार बैंच के बीच में भी अधिवक्ताओं को सामंजस्य स्थापित करना चाहिए। कचहरी में सफाई व्यवस्था में भी अधिवक्ताओं को सहयोग करना चाहिए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि वकीलों और वादकारियों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वह न्यायपालिका को गौरवमयी बनाने में भरसक प्रयास करेंगे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष नरेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शिवनंदन सिंह, महासचिव ब्रज कौशिक, सह सचिव प्रशासन अंजुम फात्मा, सह सचिव पुस्तकालय नौशाद अंसारी, सह सचिव प्रकाशन रविंद्र कश्यप, कोषाध्यक्ष सुशील सैनी, कुशलपाल सिंह, दुष्यंत त्यागी, अमित शर्मा को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सहायक चुनाव अधिकारी प्रदीप अग्रवाल और नीरज त्यागी ने चुनाव परिणाम के प्रमाण पत्र निर्गत किए। संचालन अधिवक्ता नरेश दत्त त्यागी ने किया। इस मौके पर सीजेएम बिजेंद्र पांडेय, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रामनेत, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सत्यपाल सिंह प्रेमी के अलावा राजकुमार अग्रवाल, धर्मपाल त्यागी, ब्रज मोहन लाल शर्मा, अशोक गोयल, नसीम अंसारी, अब्दुल हादी खां, मंसूर अनवर खां, आजाद सिंह, इरशाद अली, भूदत्त शर्मा, रामप्रताप सिंह, राजकुमार ओलरा, रिजवान कासमी, अजय नौसरान, यशपाल त्यागी, जितेंद्र सिंह, आदेश त्यागी, सुरेशचंद त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, सुधीर सिंह, राजबीर शर्मा, रविंद्र भावसी, प्रमोद गुप्ता, अनूप गौड़, ऋषिपाल चौधरी, शाह फैसल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें