फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी बनाने के लिए 23 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
केसीसी बनाने को चलेगा 23 तक विशेष अभियान
विज्ञापन

सहारनपुर। किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए 23 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पात्र किसान को अपनी कृषि भूमि का खसरा, खतौनी और फसल बुआई का विवरण एक फार्म के साथ संबंधित बैंक की शाखा में जमा करना होगा। इसको लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने दिशा-निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों और किसान क्रेडिट कार्ड धारकों की संख्या में अंतर को देखते केसीसी बनाने के लिए 23 फरवरी तक अभियान चलेगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी को इसके दायरे में रखा गया है। कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड में किसानों को सात प्रतिशत ब्याज पर ऋण दी जाती है। पात्र किसान कार्ड की लिमिट को बढ़ाने के लिए बैंक से संपर्क कर सकते हैं। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि केसीसी के लिए फॉर्म बनाया गया है। अग्रणी जिला मुख्य विकास प्रबंधक राजेश चौधरी ने कहा कि सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत सचिव, पटवारी, कृषि विभाग के अधिकारी, ग्राम प्रधान और बैंक मित्रों को सूची उपलब्ध कराई जाएगी। वित्तीय साक्षरता शिविरों के माध्यम से भी किसानों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह और बैंकों के जिला समन्वयवक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें