फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवचन कौर एकेडमी का ट्रॉफी पर कब्जा

Mon, 02 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बालक वर्ग अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को अंतिम मैच गुरुवचन कौर एकेडमी और कोचिंग कैंप स्टेडियम के बीच खेला गया।
विज्ञापन


जिसमें गुरुवचन क्रिकेट एकेडमी ने 10 रनों से मैच को जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट मैच में गुरुवचन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्णय लिया।

गुरुवचन ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 14 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें तुषार सैनी ने 63, आशू ने 44, तरुण ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए स्टेडियम की तरफ से अनुज ने एक विकेट लिया। छह खिलाड़ी रन आउट हुए।
विज्ञापन


जवाब में खेलते हुए स्टेडियम की टीम ने 20 ओवरों में 137 रन बनाए। गुरुवचन टीम ने 10 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। स्टेडियम की ओर से अंशुल ने 75 रन बनाए। शिवम पंवार ने 18 और गौतम ने 13 रन बनाए।

माता एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रजा और आजम ने 2-2 विकेट लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच अंशुल रहे। मैच के मुख्य अतिथि सीडीओ दीपक मीणा, एंपायर नदीम अनवर और मनीष रहे।

इस अवसर पर तनवीर अहमद, कोच अब्दुल आहद, उप क्रीड़ाधिकारी काशी नरेश यादव, परमिंद्र, फुरकान कुरैशी, सुमित चौधरी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, संदीप, शाहकार खान, अंजर अबी, लतीफुर्रहमान आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें