फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: करवाचौथ व्रत की धूम, लहंगा साड़ी के साथ मेकअप किट पहली पसंद

Sat, 04 Oct 2025 11:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कारोबार की खबर से - ऋषभ
विज्ञापन
सहारनपुर। करवाचौथ व्रत के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह उत्साह बाजारों में भी है। करवाचौथ के चलते बाजारों में खरीदारों की रौनक बढ़ गई है। खासकर साड़ी एवं कॉस्मेटिक की दुकानों पर विशेष भीड़ है। साड़ी लहंगे के साथ मेकअप किट की खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

सुहागिनों का महापर्व करवाचौथ 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। सजना के लिए महिलाएं अपनी पसंदीदा साड़ी, लहंगे और कॉस्मेटिक का सामान खरीद रही हैं। इस बार बाजार में नामी कंपनियों ने पूरी किट उतरी है, जिसमें साड़ी मैचिंग चूड़ियां के साथ मेकअप किट भी शामिल है। बाजार में इस बार साड़ी लहंगे की खासी धूम है।
यह साड़ी लहंगा तीन हजार रुपये से सात हजार रुपये के बीच है। बाजारों में सिल्वर, गोल्डन और गहरे लाल रंग की साड़ियों की भी मांग अधिक है। दुकानदारों ने करवाचौथ के लिए विशेष ब्यूटी किट भी लॉन्च की हैं। इसमें सिंदूर, काजल, लिपस्टिक, बिंदी और नेल पॉलिश शामिल हैं। इनकी कीमत भी 500 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन


- बोल व्यापारी और महिला
- कश्मीरी लाइफ स्टाइल संचालक अपूर्वा गोयल जैन ने बताया कि करवाचौथ से संबंधित सभी प्रकार के परिधान उपलब्ध है। थ्रीडी डिजिटल ब्राशो साड़ी विशेष पसंद की जा रही है। लेटेस्ट डिजाइन के साथ जर्किन और सिल्क की साड़ी खूब पसंद की जा रही है।
- कॉस्मेटिक स्टोर संचालक ऋषभ ने बताया कि त्योहारों में सजने-संवरने का उत्साह सबसे ज्यादा होता है। इस बार करवाचौथ के लिए खासतौर पर लिक्विड मैट फिनिश लिपस्टिक, वाटरप्रूफ काजल और करवाचौथ मेकअप किट की मांग बढ़ी है। विशेष जंबो किट बनाई है, जिसमें सजने संवरने का सभी सामान मौजूद है।
- गृहणी दीपा शर्मा ने बताया कि करवाचौथ का त्योहार हमारे लिए बेहद खास है। इस बार चूड़ियों और कपड़ों की शानदार वैरायटी देखकर बहुत खुशी हुई है। त्योहार पर सजने संवरने में बेहद खुशी मिलती है।

कारोबार की खबर से - ऋषभ

कारोबार की खबर से - ऋषभ

कारोबार की खबर से - ऋषभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें