सहारनपुर। लॉकडाउन में बृहस्पतिवार को भी विभिन्न संगठनों ने जरूरतमंदों के खाने और राशन की व्यवस्था की।
जिला जज सर्वेश कुमार के नेतृत्व में फूड बैंक से 1650 भोजन के पैकेट बांटे गए। इस कार्य में सहारनपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, महासचिव राजीव गुप्ता शामिल रहे। पंजाबी बाग में लेखपाल प्रदीप कुमार शर्मा, पार्षद दिग्विजय चौहान, सुधीर पंवार ने राशन की किट वितरित की। अपना दल (एस) युुवा मंच के जिलाध्यक्ष समीर भटनागर, नकुल कुमार, विक्रम ने राशन के पैकेट वितरित किए। राधा स्वामी सत्संग भवन के पिलखनी स्थित मेजर सेंटर 20 हजार भोजन के पैकेट बांटे गए। अतुल्य शिक्षा एवं सामाजिक विकास समिति से सचिव सरिता प्रधान, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, अमित त्यागी, मुकेश ठाकुर ने राशन बांटा। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट से तरुण भोला, आनंद भाटिया, पार्थ माहेश्वरी ने 945 लोगों तक भोजन पहुंचाया।
डीएम को सौंपा चेक, एसएसपी को ग्लब्स
सहारनपुर। सहारनपुर क्लब द्वारा एक लाख रुपये आपदा प्रबंधन कोष में जमा कराए गए। अध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह, उपसचिव हेमंत जोशी, जोधबीर सिंह, शीलेश सक्सेना ने डीएम अखिलेश सिंह को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके अलावा 1100 पैकेट खाने के बांटे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल, महामंत्री अजय शर्मा, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, महेश भोला ने एसएसपी को एक हजार ग्लब्स सौंपे। साथ ही 800 पैकेट खाने के बंटवाए।
50 दिन में 7300 परिवारों को बांटा राशन
सहारनपुर। कोविड 19 हेल्प फॉर नीडी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लॉकडाउन के 50 दिनों में 7300 परिवारों को राशन के पैकेट वितरित किए गए। एम. रियाज हाशमी के नेतृत्व में संचालित ग्रुप में वरिष्ठ फिजीशियन डा. कलीम अहमद, डा. अंकुर उपाध्याय, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी एनके बंसल, कारोबारी नवीन कुमार वर्मा, निर्यातक मजहरुल इस्लाम चांद, आईटी विशेषज्ञ अंकित माथुर, अधिवक्ता संजय अरोड़ा, बैंक प्रबंधक जाकिर अंसारी, खालिद हसन, उमैर हाशमी ने सहयोग किया। ग्रुप पर सूचना मिलते ही जरूरतमंदों तक राशन के पैकेट पहुंचाए गए। इसके अलावा 500 रोगियों को परामर्श दिलवाकर निशुल्क दवाएं दी।
पंजाबी बाग स्थित धर्मशाला में राशन कार्ड विहीन लोगो को राशन कीट प्रदान करते पार्षद और सरकारी कर्?- फोटो : SAHARANPUR
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश सिंह को एक लाख का चेक सौंपते सहारनपुर क्लब के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR