फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधर रही जिले की सेहत, घट रही हॉट स्पॉट की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना को लेकर सहारनपुर की सेहत में लगातार सुधार आ रहा है। एक तरफ जहां कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौट रहे हैं। वहीं हॉटस्पॉट की संख्या भी अब आधे से कम रह गई है। 23 हॉटस्पॉट में 12 कम हो गए। अब केवल 11 हॉटस्पॉट बचे हैं।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक कुल 192 कोरोना मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 160 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं। कोविड-19 सेंटरों में अब मात्र 32 मरीज शेष हैं, जिनका इलाज चल रहा हैै। इनमें एक नया मरीज बृहस्पतिवार को ही सामने आया है। हालांकि यह नया मामला छह दिन के अंतराल के बाद आया है। बहरहाल मौजूदा मरीजों की हालत भी सुधार की ओर है। यही वजह है कि प्रशासन धीरे-धीरे हॉटस्पॉट को कम कर रहा है। कुल 23 हॉटस्पॉट में से अब मात्र 11 हॉटस्पॉट बचे हैं। शेष मरीजों के ठीक होने के बाद उक्त 11 हॉटस्पॉट को भी खोलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह बचे हैं हॉटस्पॉट
थाना क्षेत्र--------हॉटस्पॉट
कुतुबशेर-------------मोहल्ला लोहानी सराय और ढोलीखाल।
मंडी------------------याहियाशाह पक्का बाग व दीवानों वाली मस्जिद।
रामपुर मनिहारान------- कस्बा रामपुर मनिहारान के सभी वार्ड।
देवबंद----------------देवबंद।
गंगोह-----------------कस्बा गंगोह।
कुतुबशेर--------------मोहल्ला मछरियान और सराय हिसामुद्दीन।
मंडी-----------------मोहल्ला मुफ्ती अरबी मदरसा।
बिहारीगढ़------------दातनी खोल।
गागलहेड़ी------------गांव हरोड़ा मुस्तहकम।
कोतवाली देहात-------दानिश कॉलोनी, आउटर कार्डन।
कुतुबशेर------------ हबीबगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें