फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद चार वायुसेना अफसरों की शहादत को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। वायु सेना स्टेशन सरसावा में कारगिल युद्ध में शहीद हुए चार वायुसेना अफसरों को पुष्प चक्र अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वायु सेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा नीले आकाश में मिसिंग मैन फॉरमेशन फ्लाई पास्ट भी किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वायुसेना स्टेशन सरसावा में कारगिल शहीद दिवस मनाया गया। 1999 में कारगिल क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना द्वारा कब्जा किए गए भारतीय क्षेत्र को मुक्त कराने के लिए भारतीय थल सेना के साथ वायुसेना ने भी ऑपरेशन सफेद सागर के नाम से जबरदस्त अभियान चलाया था। भारतीय सेना का पराक्रम देख पाकिस्तानी सैनिक चौकियों को छोड़कर पीठ दिखाकर वापस पाकिस्तान भाग गए थे। कारगिल युद्ध के दौरान ही 28 मई 1999 का दिन भारतीय वायुसेना के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। वायु सेना स्टेशन सरसावा के कमांडिंग आफिसर एयर कमोडोर अजय शुक्ला ने कहा कि भारतीय वायुसेना के शौर्य एवं बलिदान की गौरवशाली विरासत है जो हमेशा से ही अपनी भूमिका सिद्ध करती रही है। 28 मई 1999 को सरसावा वायुसेना स्टेशन की माईटी आर्मर यूनिट के चार बहादुर अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर राजीव पुंडीर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस मुहिलन, फ्लाइट गनर सार्जेंट पीवीएनआर प्रसाद, फ्लाइट इंजीनियर सार्जेंट आरके साहू एमआई-17 युद्धक हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर कारगिल के बर्फीले युद्ध क्षेत्र में पहुंचे थे। जहां वे तोलोलिंग की ऊंची बर्फीली चोटियों पर काबिज दुश्मन पर जबरदस्त फायरिंग करते हुए साथियों को रसद पहुंचाने के दौरान दुश्मन की मिसाइल की चपेट में आकर वायु सेना की उच्चतम परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए वायु योद्धा के सर्वोच्च सम्मान वीरगति को प्राप्त हुए।
शुक्रवार को 22 वर्ष पहले शहीद हुए रणबांकुरों की याद में वायुसेना स्टेशन में स्थापित युद्ध स्मारक पर सबसे पहले एयर कमोडोर अजय शुक्ला ने पुष्प चक्र अर्पित किया तथा चारों शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सलामी दी। इसके उपरांत अन्य वायु योद्धाओं ने भी शहीदों को सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दी। शाम के समय युद्ध स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलन कर वायु योद्धाओं एवं उनके परिवारों ने अपने मन के उद्गार प्रकट किए। वहीं वायु योद्धाओं ने घरों में भी मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वायुसेना के पांच युद्धक एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा नीले आकाश में मिसिंग मैन फॉरमेशन फ्लाई पास्ट करते हुए शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें