फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल वालिया की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम घुन्ना में डाक्टर आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के विरोध में बवाल करने के आरोप में वांछित चल रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया की अग्रिम जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के ग्राम घुन्ना में दस सितंबर को बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बेहट रोड पर जाम लगा दिया था। पुलिस द्वारा जाम खुलवाए जाने का प्रयास करने पर लोगों ने शाकंभरी के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला एवं पथराव किया था। पुलिस ने इस मामले में भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव ग्राम रामनगर निवासी कमल सिंह वालिया समेत 104 लोगों को नामजद करते हुए 700 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी तो आरोपी फरार हो गए। कमल सिंह वालिया भी उसी दिन से फरार चल रहा है। यहां तक कि भीम आर्मी के जेल भरो आंदोलन का आह्वान करने के बाद गिरफ्तारी देने भी नहीं पहुंचा। शासकीय अधिवक्ता धर्मवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि कमल सिंह वालिया ने जिला न्यायाधीश राजीव शर्मा की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। शुक्रवार को कमल वालिया की अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया गया है। जिससे कमल सिंह वालिया की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
बहुजन समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है : प्रवीण गौतम
सहारनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक में प्रशासन की कार्रवाई पर रोष जताया गया। बैठक में भीम आर्मी के जिला प्रभारी प्रवीण गौतम ने कहा कि जिस प्रकार अनुसूचित समाज के महापुरुषों के मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और विरोध करने पर लोगों को जेल में डाला जा रहा है। यह सरकार की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई है। साजिश के तहत दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित संत रविदास मंदिर को तोड़ा गया। सहारनपुर के ग्राम घुन्ना में असामाजिक तत्वों ने डाक्टर आंबेडकर की प्रतिमा खंडित की। अनुसूचित वर्ग के लोगों ने विरोध किया तो विरोध करने वाले 700 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर दी। इसके विरोध में जेल भरो आंदोलन कर गिरफ्तारी तो अब प्रशासान कह रहा है कि हर सप्ताह उन्हें हाजिरी देने के लिए आना होगा। बहुजन समाज के सम्मान में वह हर रोज हाजिरी देने के लिए आने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर को खंडित करने के विरोध में 24 सितंबर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें