फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों संग निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
चर्च कम्पाउंड स्थित शिव मन्दिर में निकली मंगल कलश यात्रा में शामिल महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मिशन कंपाउंड स्थित श्री शिव मंदिर से बैंडबाजों संग कलश यात्रा निकालकर भगवान श्री गणेश का पूजन और श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया। धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मां भगवती वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गई, जिसका उद्घाटन मुख्य संरक्षक दिनेश वर्मा ने किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। क्षेत्र में भ्रमण करने के पश्चात कलश यात्रा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां पर विधि-विधान से भगवान श्री गणेश का पूजन कर श्री रामकथा का शुभारंभ किया गया, जो आठ फरवरी तक चलेगी। कथा में आचार्य पंडित सुभाष महाराज प्रवचन करेंगे। इस दौरान सचिव हरि प्रकाश मित्तल, उपाध्यक्ष शिव कुुमार, हरीश अरोड़ा, अमित पुंडीर, विनय आहुजा, मदन लाल मित्तल, विश्वजीत पुंडीर, रवि सिंघल, राहुल सैनी, आशीष, श्रवण गोयल, डाक्टर जयपाल चंद, डाक्टर मोहन सिंह, डाक्टर राजेश शर्मा, डाक्टर अवनीश सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें