फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव निकलने के बाद कैराना सांसद का गांव सील

विज्ञापन
गांव दूधला में बेरिकेटिंग लगाकर आवाजाही रोकते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर/गंगोह। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के गांव दूधला में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक और चिकित्सा विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव को सील कर दिया। इससे पहले गांव को सैनिटाइज करने के साथ ही मरीज के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया गया। सैंपलिंग भी की गई।
विज्ञापन

गांव दूधला की रहने वाली महिला मुंबई से लौटी थी, जिसकी कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद दूधला को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करके तमाम प्रवेश मार्गों को बेरिकेडिंग लगाकर अवरुद्ध कर दिया गया है। गांव में पुलिस तैनात की गई है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने स्कूल परिसर में समिति की बैठक की। सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया गलियों को सैनिटाइज कराने के साथ ही सैंपलिंग कराई। उधर, सोमवार को पॉजिटिव आए बंदी के गांव भी टीम ने पहुंचकर सैनिटाइजेशन और सैंपलिंग कराई।
चिलकाना में 20 और नानौता में 23 सैंपल लिए
चिलकाना/नानौता। जिला स्तरीय मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम ने कोरोना ने सीएचसी सरसावा के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में गांव बकारका में कैंप लगाकर 20 लोगों के रैंडम सैंपल लिए। टीम में डा. दीपक चौधरी, डा. जयप्रकाश शर्मा, अंकित कुमार, सुनील कुमार, विवेक, निक्सन चौधरी, सरिता चौधरी आदि थे। उधर, नानौता में प्रभारी डॉ. अमित कुमार की देखरेख में अन्य राज्यों से आए 23 लोगों के सैंपल लिए गए।

गंगोह के गांव दूधला में नागरिकों को जागरुकता का पाठ पढाते एसडीएम पूरण सिंह- फोटो : SAHARANPUR

चिलकाना के गांव बकारका में सैम्पल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें