फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कम राजस्व वसूली में अवर अभियंता को चार्जशीट, तीन एसडीओ को नोटिस जारी

Wed, 02 Jul 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कम राजस्व वसूली में चार अवर अभियंता को चार्जशीट, तीन एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। दो अधिशासी अभियंताओं को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने बिजनेस प्लान, राजस्य प्राप्ति, विद्युत आपूर्ति, झटपट पोर्टल, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, निवेश मित्र, कांवड यात्रा व अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष खराब स्थिति मिली। इस पर प्रबंध निदेशक ने नाराजगी जताई। अवर अभियंता रंजन मिश्रा, पंकज कुमार, अरुण कुमार और जितेंद्र कुमार को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम मिलने पर जैन बाग बिजलीघर के एसडीओ शुभम नायक, जनकनगर के एसडीओ संजीव यादव व मानकमऊ बिजलीघर के एसडीओ लक्ष्मीकांत बिंद को कारण बताओ नोटिस किया।
राजस्व वसूली, ट्रांसफार्मर प्रोटेक्शन का कार्य गंभीरता से न लेने एवं विद्युत लाइन लॉस में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियंता विजय कुमार, मृत्युंजय शाही को चेतावनी निर्गत करने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने कहा कि अभियान चलाकर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके अलावा विद्युत निगम के अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर लगे बिजली खंभों पर प्लास्टिक पन्नी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें