फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राजाजी टाइगर रिजर्व में दो दिन बंद रहेगी जंगल सफारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रधानमंत्री की सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया निर्णय
विज्ञापन

-चिल्लावली रेंज का सहारनपुर के मोहंड में है प्रवेश द्वार

संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलिवेटेड रोड से वाइल्डलाइफ के नजारे निहारने के कार्यक्रम के मद्देनजर राजाजी टाइगर रिजर्व की चिल्लावाली रेंज के पर्यटक जोन में सोमवार और मंगलवार दो दिन तक जंगल सफारी बंद रहेगी।
विज्ञापन



पर्यटक जोन का प्रवेश द्वार पुराने दिल्ली-देहरादून हाईवे के मोहंड में स्थित है। यहीं से बड़ी संख्या में पर्यटक रोज टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान हाथी, गुलदार समेत दूसरे वन्य जीवों को देखने जाते हैं। जंगल सफारी वाला यह क्षेत्र एक्सप्रेसवे पर गणेशपुर से डाटकाली तक एलिवेटेड रोड के रूप में बने करीब 12 किलोमीटर लंबे वन्यजीव गलियारे से सटा है। गणेशपुर में अपने स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलिवेटेड रोड के निरीक्षण के दौरान इस वन्य जीव गलियारे के नीचे से गुजरते वन्यजीवों को भी निहार सकते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के दृष्टिगत यह पर्यटक जोन 14 अप्रैल तक बंद रहेगा। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक कोको रोसे ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस ने पर्यटक जोन बंद रखने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग का आग्रह किया था। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें