फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: क्रॉस कंट्री दौड़ में जुनैद और जसनप्रीत ने जीता पहला स्थान, 104 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Fri, 02 Oct 2026 10:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित हुई। पुरुष वर्ग में जुनैद और महिला वर्ग में जसनप्रीत प्रथम रहे।
विज्ञापन
सहारनपुर में क्रॉस कंट्री दौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्षेत्रीय खेल कार्यालय और जिला प्रशासन के सहयोग से हुई प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर और महिला वर्ग में तीन किलोमीटर दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता में कुल 104 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


जुनैद और जसनप्रीत रहे प्रथम
पुरुष वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में जुनैद ने पहला स्थान हासिल किया। विजय दूसरे, बादल कुमार तीसरे, अभिषेक कुमार चौथे, आर्यन पांचवें और शेखर पाल छठे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में जसनप्रीत ने प्रथम स्थान हासिल किया। सलोनी दूसरे, वंशिका कश्यप तीसरे, अंतिमा चौथे, लक्षित पांचवें और कल्पना छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


104 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में कुल 104 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 63 पुरुष और 41 महिला खिलाड़ी शामिल रहीं।

सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी
प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को भविष्य में मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर लाल धर्मेंद्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, प्रियंका, भावना, सैनी कुमार, सुप्रिया, आकाश, गौरव, शिव नंदन और पुष्पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें