फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी ने रामपुर मनिहारान और बड़गांव में जुलूस निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
भीम आर्मी ने रामपुर मनिहारान और बड़गांव में जुलूस निकाले
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान / बड़गांव। हाथरस की दुष्कर्म पीड़ित के दोषियों को फांसी दिलाने की मांग को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने रामपुर मनिहारान और बड़गांव में जुलूस निकाले। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे।
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर पहुंच नारेबाजी कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा पीड़ित को न्याय देने की बजाय पीड़ित के लिए लड़ने वाले चंद्रशेखर आजाद व हिमांशु वाल्मीकि को गिरफ्तार करना संविधान का उल्लंघन है। दोनो नेताओं की रिहाई के साथ ही दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई। इसमें अंकुर कुमार, अशोक कुमार, सचिन खुराना, अनुज, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़गांव भीम आर्मी की विधानसभा इकाई के क्षेत्रीय अध्यक्ष शौर्य अंबेडकर व उपाध्यक्ष संजय कुमार ने थाना प्रभारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन भेजा। सुबह करीब दस बजे भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता कस्बे में स्थित रविदास मंदिर पर एकत्र हुए। वहां से कार्यकर्ता एक जुलूस के रूप में हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे बाजी कर थाना परिसर में पहुंचे। इसमें आशु कुमार चंद्रा, अमित कुमार, राजन कुमार, प्रवीण कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें