फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन दौड़ संग अग्रसेन जयंती समारोह शुरू

Wed, 28 Sep 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मैराथन की विजेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत मैराथन दौड़ से की गई। दौड़ दिल्ली रोड से शुरू होकर महाराजा अग्रसेन चौक पहुंचकर संपन्न हुई।  
विज्ञापन


मैराथन दौड़ का उद्घाटन एमके गुप्ता, डीके बंसल ने किया। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने वैश्य समाज के बंधुओं से अपील की कि जयंती के अवसर पर अपनी एकता का प्रदर्शन करें, जिससे समाज   को मजबूती मिल सके।

दौड़ में  पुरुष वर्ग में अंकित गुप्ता, प्रथम, यश द्वितीय, हर्षित तृतीय, बच्चों के ग्रुप में श्रुति प्रथम, माणीक द्वितीय, आस्था तृतीय स्थान पर रहे।         मैराथन दौड़ में विपुल, मदनमोहन, वैभव का सहयोग रहा।
विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन चौक पर पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग ने ध्वजारोहण करके समारोह का शुभारंभ किया। योगेश गुप्ता, रघुनाथ बंसल, अनिल अग्रवाल, सोम गोयल, प्रमेंद्र बंसल, कृष्ण राजीव सिंघल, प्रदीप मित्तल, रुकमणी बंसल, अमीना गुप्ता का सहयोग रहा। 

आशीष वैश्य, अंशुल अग्रवाल, अनुज गुप्ता, राजेश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रवि सिंघल, एके मित्तल, तरुण बंसल, अमित गुप्ता, एनपी       सिंघल, प्रदीप मित्तल, विरेंद्र गोयल, रजनी गुप्ता, शिवा गोयल, अजय बिंदल, बृजेश गुप्ता, वरुण, अमित गोयल, नीरज गर्ग, रोहित गुप्ता, निखिल गुप्ता आदि ने आरती उतारी। अंत में संजय गर्ग ने  मैराथन दौड़ के विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें