फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पनियाली के दो घरों से लाखों के गहने और 82 हजार रुपये की नकदी चोरी

Sat, 20 Sep 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। गांव पनियाली कासिमपुर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सोने के गहने व 82 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। तीसरे घर में चोरी के दौरान जाग होने पर चोर खेतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने गांव पहुंच जांच की।
विज्ञापन

शुक्रवार रात चोर रविंद्र चौधरी के मकान की पीछे की दीवार फांद कर अंदर घुसे। उन्होंने घर में रखे 32 हजार रुपये और सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए। रविंद्र का दावा है कि चोरी किए गए गहने की कीमत पांच लाख रुपये थी। इसके बाद थोड़ी दूर पर चोर नरेश चौधरी के मकान में घुसे। वहां से 50 हजार नगद और सोने चांदी के गहने चोरी किए। चोर वहां से कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
इसके बाद चोर गुरबत सिंह के मकान में घुसे और वहां कमरे का ताला तोड़ने लगे तभी घर में जाग हो गई। इसके बाद चोर जंगल के रास्ते भाग गए। सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीओ देवबंद अभितेश सिंह का कहना है की घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें