फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान के ताले तोड़े, जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट। शनिवार की रात चोरों ने मोहल्ला खालसा स्थित एक सराफ की दुकान का शटर उखाड़कर लॉकर से तीन हजार रुपये की नकदी समेत कई लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह पुलिस को ज्वैलरी के खाली बॉक्स व कुछ आर्टिफिशियल ज्वैलरी एक आम के बाग में पड़ी मिली। एसपी देहात अतुल शर्मा ने मौका मुआयना किया है।
मोहल्ला खालसा में संत रविदास मंदिर के सामने थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव अलीपुर नौगांवा निवासी सचिन पुत्र सेवाराम की ज्वैलर्स की दुकान है। रात पुलिस गश्त करते हुए जब उसकी दुकान के सामने पहुंची, तो दुकान का शटर टूटा हुआ हुआ था। पुलिस ने बोर्ड पर लिखे नंबर पर कॉल करके इसकी सूचना सचिन को दी, जिसके बाद सचिन दुकान पर पहुंचा। चोरों ने शटर उखाड़कर अंदर से सिल्वर की फिटिंग और लॉकर के लॉक तोड़े थे। सचिन के अनुसार लॉकर से तीन हजार रुपये की नकदी, 6 तोले सोना और करीब 6 किग्रा चांदी चोरी की है। पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर दुकान के सामने वाले आम के बाग में कांबिंग की, तो बाग में ज्वैलरी के खाली बॉक्स व कुछ आर्टिफिशियल ज्वैलरी पड़ी मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि चोर आम के बाग से होकर आए और वारदात कर यहीं से वापस गए है। सभी बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
परचून की दुकान में चोरी
चोरों ने पथरवा गांव में भी तालाब के पास दीपक पुत्र राजपाल की परचून की दुकान के ताले तोड़कर गल्ला, चीनी का कट्टा, तेल का टिन चोरी कर लिया। खाली गल्ला तालाब में पड़ा मिला। पीड़ित ने बताया, कि गल्ले में 400-500 रुपये थे। उसमें बैंक की पासबुक भी थी, जो माता के स्थान पर पड़ी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें