फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन भाइयों के घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Thu, 31 Jul 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। नगर में मंगलवार रात चोराें ने तीन भाइयों के घरों से एक लाख रुपये की नकदी और करीब चार लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए। अन्य कीमती सामान भी चोरी हुआ है। चोरी का पता तब चला। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने चोरों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन चोरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शेखजादगान स्थित पैठ चौक निवासी ब्रिजेश पाल व उसके भाईयों मुनेश तथा प्रयास के मकान बगल-बगल स्थित हैं। बीती रात बिजली नहीं आने के कारण तथा इन्वर्टर डाउन होने पर ब्रिजेश पाल व उसके भाईयों के परिवार मकान की छत पर सो रहे थे। रात में करीब तीन बजे ऊपर सो रही एक महिला नीचे कमरे में किसी काम से आई। अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गई। कमरे में रखी अलमारी के दरवाजे खुले मिले। घर का सामान इधर उधर बिखरा था। महिला के शोर मचाने पर घर के सभी सदस्य नीचे आकर अपने-अपने कमरों में गए तो सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पाया कि तीनों घरों से चोर बक्सों में रखे चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात, अलमारी में धान बेचकर रखे एक लाख रुपये की नकदी सहित अन्य घरेलू सामान ले गए।
चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनीवासी हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और पुलिस के साथ मिलकर आस पास चोरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ब्रिजेश पाल ने थाने पर तहरीर दी है। चोरी की घटना को लेकर मोहल्लेवासियों में रोष है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि चोरों ने बिजली कट के दौरान चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि लगातार बिजली कटौती भी चोरों की आमद की वजह बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें