फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद हत्थे चढ़ा गोकश

Thu, 31 Jul 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। नागल-पांडोली रोड पर मंगलवार रात रेलवे अंडरपास के निकट संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। टांग में गोली लगने से थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा निवासी गोकश फईम घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी इस दौरान भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि नागल थाने के उपनिरीक्षक महेश निगम देर रात पुलिस टीम के साथ रेलवे अंडर पास के निकट उसंड जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गांव उसंड की ओर से बाइक पर दो संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बाइक सवार रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फईम कुरैशी गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि उसका साथ भागने में सफल रहा।
फईम के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की बाइक एवं गोकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं। फईम पर जिले के विभिन्न थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं। सीओ देवबंद रविकांत पाराशर ने बताया घायल गोकश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मौके से भागे उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। गोकशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें