फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना कलसिया रोड के अतिक्रमण पर चली जेसीबी

विज्ञापन
पुराना कलसिया रोड पर किये गए अतिक्रमण को ध्वस्त करते नगर निगम का बुलडोजर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पुराना कलसिया रोड पर अतिक्रमण कर बनाए गए भवनों को नगर निगम ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। कुछ लोग कार्रवाई का विरोध करने के लिए आए थे, लेकिन हाईकोर्ट का आदेश था, ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए प्रवर्तन दल और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर नगर निगम की टीम अपर नगरायुक्त राजेश यादव के नेतृत्व में पुराना कलसिया रोड पहुंची। टीम में प्रवर्तन दल के साथ ही पुलिस बल और नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल रहे। वहां करीब सात पक्के मकान, दुकानें और मकानों की चहारदीवारी बनी हुई थी। सबसे पहले अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने माइक के जरिए लोगों को अपने भवनों से बाहर आने की अपील की। माइक से ही उन्होंने लोगों को बताया कि खसरा नंबर 691 सार्वजनिक रास्ता है। राजस्व विभाग व नगर निगम द्वारा खसरा नंबर 691 की पैमाइश की गई है, जिससे स्पष्ट है कि कुछ लोगों द्वारा पिछले काफी समय से 691 के सार्वजनिक मार्ग पर इमारतें बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। ऐसे में लोग ध्वस्तीकरण से पहले अपना सामान हटा लें और खुद भी हट जाएं। यह सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का विरोध करना चाहा, लेकिन प्रवर्तन दल और पुलिस बल के मौके पर मौजूद होने की वजह से वह ज्यादा कुछ नहीं कह सके। उधर, चूंकि अतिक्रमण हटाने के लिए हाईकोर्ट के आदेश थे, ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों ने सख्ती करते हुए कार्रवाई की। कर अधीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि कब्जा मुक्त कराई गई भूमि की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर नगरायुक्त राजेश यादव के साथ ही अतिक्रमण प्रभारी दानिश हैदर नकवी, कर अधीक्षक विनय शर्मा, नायब तहसीलदार मोनिका, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता आरके गुप्ता, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, प्रकाशचंद, लेखपाल वशिष्ठ व अमित खटाना, थाना मंडी के एसएसआई सुरेश पाल सिरोही, सब इंस्पेक्टर राजकुमार, दीपक कुमार, विनीत चौधरी, इंद्रजीत, सुनीता, मीनाक्षी, हेमराज, प्रवीन, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
यह रही भूमि पर कब्जा होने की वजह
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुराना कलसिया रोड का खसरा नंबर 691 सार्वजनिक मार्ग की जमीन है। काफी समय पहले पास से गुजर रही पांवधोई नदी पर पुल बनाया गया था, जो खसरा नंबर 691 की बजाय खाली पड़ी खसरा नंबर 689 की भूमि पर बना दिया गया था। इसके बाद खसरा नंबर 691 की भूमि से आवाजाही बंद होने की वजह से स्थानीय लोगों ने इस पर कब्जा करते हुए मकान बना लिए थे। खसरा नंबर 689 पर पुल के साथ ही रास्ता बना दिए जाने के बाद खसरा नंबर 689 के स्वामी भूमि खाली कराने के लिए हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट ने छह जनवरी 2021 को आदेश जारी किए थे। जिसके अनुपालन में नगर निगम ने अब कार्रवाई की है।

पुराना कलसिया रोड पर किये गए अतिक्रमण को ध्वस्त करते नगर निगम का बुलडोजर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें