सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी के कार्यक्रम में फेरबदल हो गया है। अब वे 11 फरवरी को जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए जनपद में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, एआईएमआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवसी, बसपा सुप्रीमो मायावती आदि बडे़ नेता आ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बृहस्पतिवार को आने का कार्यक्रम है। गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए रालोद के मुखिया जयंत चौधरी को भी बृहस्पतिवार को आने थे। अब उनका कार्यक्रम में बृहस्पतिवार की बजाए शुक्रवार का हो गया है। वे जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने बताया कि जयंत चौधरी दोपहर 12.30 बजे रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट के गांव चंदेना कोली, अपराह्न 2.15 गंगोह के गांव मानपुर और 3.30 बजे नकुड़ विधानसभा सीट के गांव बाधी में जनसभा को संबोधित करेंगे। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी हेलिकॉप्टर से आएंगे। संवाद