सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुई मतगणना के दौरान पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय रहे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। कुछ जगहों पर पर भीड़ की स्थिति बनी तो पुलिस ने उन्हें हटा दिया। मतगणना स्थलों पर आने वाले प्रत्याशियों, उनके एजेंट और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ हाथ सैनिटाइज कराए गए।
रविवार को जनपद में 11 जगहों पर मतगणना हुई। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने मतगणना साढ़ौली कदीम के मतगणना स्थल पब्लिक इंटर कॉलेज, मुजफ्फराबाद के वैदिक इंटर कॉलेज, देवबंद के गोकुलचंद रहती देवी राजकीय इंटर कॉलेज, नानौता के रामकृष्ण इंटर कॉलेज, गंगोह के एचआर इंटर कॉलेज, रामपुर मनिहारान के गोचर कृषि डिग्री कॉलेज, पुवांरका के ड्रीम्स कॉलेज सहित सभी केंद्रों का जायजा लिया। वहां तैनात पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कहा। देवबंद और नागल के केंद्रों पर प्रत्याशी के समर्थकों की भीड़ दिखाई दी तो पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। इसके साथ ही मास्क न प्रयोग करने वाले लोगों भी चलान किए गए। इसी तरह एसपी सिटी राजेश कुमार और एसपी देहात अतुल शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिए।
----- इतनी फोर्स रही तैनात
-- पांच कंपनी पीएसी
-- पांच एएसपी
-- 12 सीओ
-- 60 निरीक्षक
-- 850 उपनिरीक्षक
-- 400 हेड कांस्टेबल
-- 3500 कांस्टेबल
-- 884 चौकीदार
-- 200 होमगार्ड
----------------------
वर्जन -
मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पूरा ध्यान रखा गया। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन कराया गया। कुछ जगहों पर भीड़ लगी तो पुलिस ने उन्हें हटा दिया। -- डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी