देवबंद। गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के हिंदुस्तान के हर आदमी के खून में राम मौजूद हैं चाहे उसका कोई भी मजहब हो। उनके इस बयान पर जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर पहले अपना मजहबी रुख स्पष्ट करें, फिर दूसरों के मजहब पर टिप्पणी करें।
बुधवार को जारी बयान में मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि भारत बहुधार्मिक और बहुसांस्कृतिक देश है, जहां विभिन्न धर्मों और विचारधाराओं के लोग सदियों से साथ रहते आए हैं। प्रत्येक नागरिक को अपनी धार्मिक पहचान और आस्था के साथ जीने का सांविधानिक अधिकार है। ऐसे में किसी एक धार्मिक पहचान को सभी नागरिकों की पहचान के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इंसानियत, भाईचारे और आपसी सम्मान की बातें तभी सार्थक हैं, जब दूसरों की धार्मिक मान्यताओं और भावनाओं का भी सम्मान किया जाए।
जावेद अख्तर को हर मुद्दे पर मौका परस्ती की बयानबाजी बंद करनी चाहिए। दूसरों के मजहब पर टिप्पणी करने से पहले अपना मजहबी रुख स्पष्ट करना चाहिए। बता दें, कि जावेद अख्तर ने फिल्म रामायण के संगीत से जुड़े सवाल पर यह जवाब दिया था।