फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के नाम पर किया जा रहा जाटों को बदनाम: सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। शुक्रवार को गांव बढेडी कोली में किसानों की बैठक का आयोजन में भाजपा नेता चौ राजबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव पूर्व अपने घोषणा पत्र में किसानों की दोगुनी आय करने का वायदा किया था, जिसे सरकार ने कृषि कानून लाकर पूरा करने का काम किया है।
विज्ञापन

लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टियां किसानों को गुमराह करने का काम कर रही हैं। जबकि तीनों कृषि कानूनों को लोगों को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा आंदोलन के नाम पर जाट बिरादरी को बदनाम करने का काम किया जा रहा है जबकि ऐसा नहीं है। आज भी जाट भाजपा के साथ हैं। किसानों को सरकार के साथ सार्थक बात रखनी चाहिए। बातचीत से हल संभव है। बैठक में मुख्य रूप से ओमवीर सिंह, पूर्व प्रधान अमरदीप सिंह, सुनील शास्त्री, प्रमिल चौधरी, सतीश, सीटू चौधरी, विजयपाल, पल्लव, प्रदीप, मुकेश, प्रीतम सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें