फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन नहीं करा पा रहा जल निगम, पेयजल योजना लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जल निगम के अधिकारी नलकूपों पर बिजली कनेक्शन नहीं करा पा रहे हैं। इस कारण करीब बीस हजार घरों में पेयजल पहुंचाने की योजना कई माह से लटकी हुई है। भीषण गर्मी में लोग हैंडपंपों से पानी खींचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शनिवार को गांव मढ़ स्थित ओवर हैड टैंक परिसर का दौरा किया। वहां सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं, मगर बिजली कनेक्शन अभी तक नहीं हुआ है। परिसर के भीतर ट्रांसफार्मर रखने के लिए खाली खंभे खड़े हैं। एजेंसी के कर्मचारी बिजली के अभाव में बड़े जनरेटर के माध्यम से नलकूप का ट्रायल लेते मिले। ग्रीन सिटी स्थित नलकूप और ओवरहैड टैंक परिसर में ट्रांसफार्मर रखा जा चुका है। कनेक्शन जोड़ा नहीं गया है। इस कारण नलकूप चालू नहीं हो सका है। मानक मऊ और अन्य जगह भी ऐसे ही हालात हैं। पूरी योजना की बात करें तो यह कार्य अमृत योजना के तहत हो रहे हैं।
करीब 20 हजार घरों में पेयजल कनेक्शन देने की योजना करीब दो वर्ष पहले शुरू की गई थी। योजना तीन चरण में पूरी होनी है। पहले चरण में करीब 9620 घरों में पेयजल कनेक्शन दिए जाने थे, लेकिन उसमें भी अड़चन आने की वजह से मानक मऊ क्षेत्र की कई कॉलोनियों में आज तक पानी नहीं पहुंचा है। दूसरे चरण में 7060 घरों में नए कनेक्शन दिए जाने थे। इसमें बेहट रोड की कई कॉलोनियां शामिल हैं, इनमें करीब दो वर्ष पहले पाइप लाइन डाली गई थी। सभी घरों में कनेक्शन दे दिए थे। गांव मढ़, ग्रीन सिटी कॉलोनी और पारसपुरम में ओवर हैड टैंक भी काफी पहले बनाए जा चुके हैं, लेकिन जल निगम अभी तक ओवर हैड टैंक परिसरों में काम को पूरा नहीं कर सका है। बिजली के कनेक्शन तक नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

हाल ही में सहारनपुर में ज्वाइन किया है। उक्त योजना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, मगर अधिकारियों से पता चला है कुछ जगह बिजली कनेक्शन नहीं हो पा रहे हैं, जबकि कुछ जगहों पर अन्य कार्य भी अभी होने बाकी हैं। - - पवन अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें