फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अकेले जैन कॉलेज में 516 सीटें खालीं, प्रवेश के लिए 14 तक पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बढ़ाने के बाद जेवी जैन कॉलेज ने रिक्त सीटों की सूची जारी की है। यहां नियमित पाठ्यक्रमों में 516 सीट बची हैं, जिनके लिए अभ्यर्थी 14 सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। अन्य कॉलेजों में भी इसी तरह गिनी-चुनी सीटें बची हैं।
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में एक, बीएससी गणित एवं भू-गर्भ वर्ग में 145, एमए भूगोल में पांच, चित्रकला में दो, संस्कृत में 39, अर्थशास्त्र में एक, एमएससी भौतिकी में नौ, गणित में 29, एलएलबी में एक सीट खाली है। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की बात करें तो बीकॉम में 36, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 27, बीएससी गृह विज्ञान में 51, बीएससी पीसीएम में 53, एमएससी कंप्यूटर साइंस में 22 सीटें खाली हैं। ईडब्ल्यूएस सीटों की बात करें तो विभिन्न बीए में 67, बीकॉम में 18, बीएससी गणित एवं भू-गर्भ ग्रुप में 24, एमए भूगोल में एक, चित्रकला में दो, संस्कृत में छह, अंग्रेजी में छह, अर्थशास्त्र में पांच, राजनीतिशास्त्र में छह, हिंदी में छह, समाजशास्त्र में पांच, इतिहास में पांच सीट खाली हैं। एमएससी भौतिकी में दो, गणित में छह, एमकॉम में एक सीट बची है। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में बीकॉम में 12, बीएससी कंप्यूटर साइंस में छह, बीएससी गृह विज्ञान में छह, बीएससी पीसीएम में नौ और एमएससी कंप्यूटर साइंस में तीन सीट खाली हैं। प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल ने प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन पंजीकरण की अपील की है। उधर, प्रवेश प्रक्रिया की बात करें तो सभी कॉलेजों में रिक्त सीटें भरने के लिए विश्वविद्यालय ने सशर्त समय बढ़ाया है।
विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (एमएड, एलएलएम, एमपीएड, मास्टर ऑफ लॉ, बीएससी पीएचईएस, बीपीएड, बीपीईएस को छोड़कर) में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए छह सितंबर से नए ऑनलाइन पंजीकरण एवं पूर्व पंजीकरण में संशोधन के लिए पोर्टल खोला गया है, जो 14 सितंबर तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश के लिए नया कार्यक्रम
-समर्थ पोर्टल पर नए पंजीकरण एवं पूर्व पंजीकरण में संशोधन छह से 14 सितंबर तक करा सकेंगे।
-विश्वविद्यालय द्वारा 15 सितंबर को ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे।
-कॉलेजों में प्रवेश 16 और 17 सितंबर को होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें