फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में आधी रात के बाद तक गूंजते रहे जय कन्हैया लाल के जयकारें

विज्ञापन
गंगोह में जन्माष्टमी पर जगमग शिव चौक स्थित शिव मंदिर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना/गंगोह (सहारनपुर)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुल्तानपुर, चिलकाना तथा गांव धोलाहेडी में नवमी पर निकलने वाली शोभायात्राएं नहीं निकली । मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना एवं आरती की गई।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के बाजार वाले शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति पालकी में सजाई गई। यहां भगवान श्री कृष्ण की आरती प. जयनारायण शर्मा, एसआई ओमेंद्र मलिक, जयपाल सैनी, राजपाल सिंह, बसन्तगुप्ता, शिव कुमार सैनी, निशांक जैन, संजय सैनी, डॉ. हुकुम सिंह, वीरेंद्र जैन, गौरव गुप्ता आदि ने सोशल डिस्टेंस बनाते हुए की तथा हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। चिलकाना में पुरानी घास मंडी में स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की गई तथा प्रसाद वितरित किया गया। चेतराम रोहिला, बालकृष्ण शर्मा, रामकुमार भारद्वाज, संजय सिंघल आदि थे। इसी तरह गांव धौलाहेडी में भी मंदिर में श्री कृष्ण की पूजा अर्चना एवं आरती की गई। इस दौरान कन्हैया सैनी, धीर सिंह, अरविंद, नाथी राम आदि रहे।
गंगोह में जय कन्हैया लाल के जयकारों से नगर व देहात क्षेत्र रात तक गूंजता रहा। नगर के मंदिर महादेव कुटी, कीर्तन भवन, भुवेश्वरी पंचायती मंदिर, वैष्णो देवी धाम, बालाजी धाम, बड़ा शिवालय व राम बाग, सर्राफा बाजार स्थित सनातन धर्म सभा, शिव-हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिर भी रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी से नहाए हुए थे। श्री कृष्ण के जन्म के बाद मंदिरों में आरती हुई तथा वहां आए श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए।

सुल्तानपुर में पालकी में विराजमान श्री कृष्ण की आरती करते श्रद्धालु।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें