फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की , झूमे श्रद्घालु

विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण मन्दिर में श्री करूणा बिहारी के चर्तुदश महोत्सव का शुभारंभ करते अतिथिगण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री श्री करुणा बिहारी का चतुर्दश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रभु श्री राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण केंद्र रही और भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबकर झूमने को मजबूर हो गए। इसके ही प्रभु को 56 भोग अर्पित किए।
विज्ञापन

नुमाइश कैंप में स्थित श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में श्री श्री करुणा बिहारी मंदिर के संस्थापक स्वामी मंगलानंद के सानिध्य में शुक्रवार की देर रात कार्यक्रम का आयोजन किया। इससे पूर्व सुबह के समय क्षेत्र से प्रभातफेरी निकाली। इसमें सर्व प्रथम श्रद्धालुओं ने श्री श्री करुणा बिहारी के सुंदर स्वरूप के दर्शन किया। इस मौके पर स्वामी मंगलानंद ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। प्रभु हमेशा भक्तों के साथ रहते हैं। भजन गायक दास बसंत ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल, प्रभु श्री कृष्ण की कृपा से मेरा सबक काम हो रहा है, मेरे मुरली वाले, मुझे अपनी शरण में ले ले आदि भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर प्रभु राधा-कृष्ण की झांकियां और लड्डू गोपाल आकर्षण का केंद्र रहे।
इस दौरान महामंडलेश्वर बाबा रिजक दास, देवी सुदीक्षा सरस्वती, महेश गांधी, विजय कांत चौहान, निमिष काठपाल, अंकित सचदेवा, सन्नी बजाज, अभिषेक जैन, राजू गुलाटी, मन्नी बजाज, अंजली शर्मा, आशु भंडारी, सचिन छाबड़ा, कृष्णा देवी, कंचन शर्मा, मेघा गांधी, लवली, मीनाक्षी, अंजुल छाबड़ा, ममता चानना, पूजा, आशा रानी, सुनीता, मायावती, भारती जग्गी, गीता बजाज आदि मौजूद रहे।

लक्ष्मी नारायण मन्दिर में श्री करूणा बिहारी के चर्तुदश महोत्सव में झूमते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

लक्ष्मी नारायण मन्दिर में श्री करूणा बिहारी के चर्तुदश महोत्सव पर सजा ठाकुरजी का दरबार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें