फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार संघ चुनाव

विज्ञापन
बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष जगमाल सैनी व महासचिव प्रवीण राठौर का स्वागत करते अधिवक्ता। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़(सहारनपुर)। बार संघ के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर जगमाल सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी मोहर चंद को पांच वोट से हराया। जबकि महासचिव पद पर प्रवीण राठौर ने इंद्रेश त्यागी को 13 वोट से हराया।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील बार संघ के चुनाव में पड़े कुल 113 मतों में से एडवोकेट महिपाल गुट के एडवोकेट जगमाल सैनी ने 59 मत लेकर एडवोकेट मोहर चंद को पांच मत से हराया। मोहर चंद को 54 वोट मिले। इसके अलावा महासचिव पद पर इसी गुट के प्रवीण राठौर ने 63 मत लेकर प्रतिद्वंद्वी इंद्रेश त्यागी को 13 मत से हराया। इंद्रेश त्यागी को पचास वोट मिले। कुल मिलाकर अबकी बार भी बार संघ के इस चुनाव में बाबू महिपाल सिंह गुट का कब्जा बरकरार रहा। वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष जगमाल सिंह सैनी व सचिव प्रवीण राठौर ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे। एल्ड्रस कमेटी के भरत सिंह चौहान, महिपाल सिंह, उधम सिंह, एडवोकेट आदि ने शांति पूर्ण चुनाव होने पर अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें