फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी सरकार है, खूब करों खनन, 10 बुग्गियां पकड़ीं

Thu, 13 Apr 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
खनन से भरी पकड़ी गई बुग्गियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में अवैध खनन से लदीं 10 भैंसा बुग्गियों को कोतवाली पुलिस ने गांधी चौक के पास पकड़ लिया। पुलिस ने सभी बुग्गियों के चालकों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। भैंसों को बुग्गियों से अलग कर ग्राम प्रधानों की सुपुर्दगी में दे दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आरएन सिंह यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब पांच बजे गांधी चौक की तरफ अवैध खनिज सामग्री से लदी दस भैंसा-बुग्गियां ले जा रही थी। उन्होंने सभी भैंसा-बुग्गियों को रोका और कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया।

 जबकि उनके चालकों थाना मिर्जापुर क्षेत्र के महमूदपुर जोटावाला गांव निवासी सुक्कड़, राकिब, इस्तखार, सादिक, तौकिर, अरशद, आदिल, परवेज व आलमपुर अमादपुर गांव निवासी सुफियान और मुस्तकीम के खिलाफ खनन अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बुग्गियों से भैंसों को अलग कर उन्हें ग्राम प्रधानों की सुपुर्दगी में दिया गया है। पुलिस ने बताया िक अवैध खनन पर रोक है। इसलिए पुलिस अभियान चलाते हुए अवैध खनन नहीं होने देगी। अवैध खनन करने वालोंे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें