फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ओपन मेरिट में आने के लिए महाविद्यालय में फॉर्म जमा कराना अनिवार्य

Sat, 09 Aug 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए पहले से पंजीकृत एवं किन्हीं कारणों से प्रवेश न लेने वाले अभ्यर्थियों के पास ओपन मेरिट में शामिल होने का मौका है। इसके लिए उन्हें वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर संबंधित महाविद्यालय में जमा कराना होगा। यदि किसी के फॉर्म में कोई त्रुटि है तो वह भी नौ और दस अगस्त को ऑनलाइन संशोधन कर सकता है। बिना महाविद्यालय में फॉर्म जमा कराए ओपन लिस्ट में नाम नहीं आएगा।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के सहायक प्रवेश समन्वयक प्रो. हरवीर सिंह ने बताया कि पहली तीन मेरिट के प्रवेश आठ अगस्त तक पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो पहली, दूसरी या तीसरी किसी भी मेरिट में आने के बाद किन्हीं कारणों से प्रवेश नहीं ले सके हैं। यदि वह 11 अगस्त को जारी होेने वाली पहली ओपन मेरिट में स्थान चाहते हैं तो उन्हें वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर उसे अपनी इच्छा के महाविद्यालय में दस अगस्त तक जमा कराना होगा। उसके बाद ही उसे मेरिट में स्थान मिलेगा।
इसके अलावा बड़ी संख्या में ऐसे भी अभ्यर्थी हैं, जिनसे ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए गलत डिटेल भरी गई है। वह भी वेबसाइट के माध्यम से संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए भी वेबसाइट नौ और दस अगस्त को ही खुली है। उन्हें भी संशोधन करने के बाद फॉर्म डाउनलोड कर महाविद्यालय में जमा कराना होगा। तभी मेरिट में स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन


पीजी में प्रवेश के अभ्यर्थी भी कर सकते हैं संशोधन
एमएसयू परिसर तथा महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। सहायक प्रवेश समन्वयक प्रो. हरवीर सिंह ने बताया कि यदि किसी का स्नातक का परीक्षा परिणाम बाद में जारी हुआ है तो वह वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी से पंजीकरण की डिटेल में संशोधन कर सकता है। यदि अन्य प्रकार की कोई त्रुटि है तो उसे भी ठीक किया जा सकता है। संशोधन के लिए वेबसाइट केवल 12 अगस्त तक ही खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें