फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वाहन चालक के साथ ही सहयात्री के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि ऐसे दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल नहीं दिया जाए, जिनके साथ ही सहयात्री ने हेलमेट ना पहना हो। कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद के पेट्रोल पंप संचालकों एवं स्वामियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि नो हेलमेट नो फ्यूल नीति का सख्ती पालन किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता करने और हेलमेट नहीं पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह नीति लागू की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें