फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य निर्धारित किए बिना मंजिल पाना नामुमकिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा(सहारनपुर)। सीएस दयांनद इंटर कालेज का 40 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोटिवेशनल स्पीकर साहिल साहोरे व प्रबंधक नरेश शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। साहिल साहोरे ने कहा कि लक्ष्य को निर्धारित किए बिना किसी भी मंजिल को पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। चेयरपर्सन के पति चौधरी इनाम शाकिर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सीएस दयानंद इंटर कालेज का महत्वपूर्ण योगदान है। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री विनोद आर्य, मास्टर बीर सिंह, पूर्व सभासद चौधरी फैय्याज अहमद ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कक्षा 12 के बच्चों को विदाई भी दी गई। जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर साथियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विदा किया। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान, देश भक्ति गीत, भंगड़ा व नाटक की प्रस्तुती देकर खूब तालियां बटोरी। प्रबंधक नरेश शर्मा ने आगंतुकों का आभार जताते हुए बच्चों को बोर्ड परीक्षा के टिप्स दिए। अध्यक्षता जनता इंटर कालेज अंबेहटा चांद के पूर्व प्रधानाचार्य अंगद सिंह व संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य संकेत कुमार ने किया। इस दौरान वीरेंद्र जैन, मलखा हसन, फरमान कुरैशी, राजेंद्र कुमार, सुरेश सिरोही, मीनाक्षी, धर्मेद्र, चेतना शर्मा, सपना, पारूल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें