फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर पर मुद्दों को उकेरा

Mon, 07 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी पार्क में चल रहे सहारनपुर पुस्तक मेले के चौथे दिन रविवार को भी काफी संख्या में पुस्तक प्रेमी पहुंचे। दिल्ली से आए किशोर श्रीवास्तव की पोस्टर प्रदर्शनी ने सभी  को आकर्षित किया। सामाजिक मुद्दों पर बने उनके पोस्टरों ने काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन


दोपहर के सत्र में रामऔतार चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से पुस्तकों पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का लिखित श्रेणी का राउंड आयोजित किया गया। इसका फाइनल राउंड सोमवार शाम छह बजे मेला परिसर में संपन्न होगा। इसके अलावा बच्चों की पत्रिका अपूर्व उड़ान का विमोचन किया गया।

नोएडा से आए पंकज के सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार, पद्मश्री भारत भूषण, अखिलेश प्रभाकर सहित अन्य ने पत्रिका के लिए किए गए प्रयासों को सराहा। द सहारनपुर डॉट काम की ओर से सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें मध्यकालीन कवियों की कविताओं पर पाठ किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विजेताओं को 10 दिसंबर को होने वाले समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। नगर आयुक्त डा. नीरज शुक्ला, एडीएम प्रशासन ओपी वर्मा, डीसीओ आरडी द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय, जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी, डॉ. मनचंदा सहित अन्य ने भी बच्चों के लिए उपलब्ध विविध तरह की पुस्तकों की उपलब्धता और उनसे उपयोगी ज्ञान लेकर करियर संवारने को प्रेरित किया।

कबीर के दोहों का सार समझाया
सहारनपुर। मध्यकालीन कवियों की कविताओं के सस्वर पाठ में माउंट लिटरा स्कूल के बच्चों कीर्ति नागर, कृष्णा सेठ, कुश, कैरव, निखिल, हार्दिक, रिषभ बत्रा, शिवांशी आदि ने कबीर के दोहे सुनाकर उनका सार भी प्रस्तुत किया। बच्चों के पाठ के साथ ही कीर्ति नागर ने हिंदी में स्पष्ट अर्थ समझाया।

बेहद संजीदगी से पेश किए गए दोहों पर इस स्कूल की प्रस्तुति को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिया गया। यह प्रस्तुति तैयार कराने में पूनम शर्मा और दिनेश वर्मा का मुख्य योगदान रहा। डीएम, आरपी तिवारी, सुशांत सिंघल, विक्रांत, जावेद सरोहा, किशोर श्रीवास्तव आदि ने प्रस्तुतियों को सराहा।

उर्दू अकादमी की पुस्तकें उपलब्ध
पुस्तक मेले में उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की उर्दू पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। अकादमी के बुक स्टालों पर शायरों के संकलन, तजकिरे, शेरी अदब और इल्म-ब-अदब के अलावा मौलाना आबुल कलाम आजाद वाली पुस्तकें खास छूट के साथ दी जा रही हैं। डा. शारिक, रशीद हसन खां, मसीह उज्जमा, प्रोफेसर एहतेशाम हुसैन सहित अन्य लेखकों की कई पुस्तकों को काफी सराहा जा रहा है।

दिल को छू गई ईदगाह की प्रस्तुति
सहारनपुर। सहारनपुर पुस्तक मेले के आयोजनों की श्रृंखला में शनिवार देर शाम जनमंच सभागार में नवांकुर नाट्य समूह पौडी की प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बच्चों के अभिनय वाली यह प्रस्तुति दर्शकों के दिल को छू गई। मुंशी प्रेमचंद की कहानी के नाट्य रूपांतरण का निर्देशन दीपक कुमार ने किया।

पौड़ी के विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चों ने बिना माइक के प्रस्तुत किए गए नाटक ने शानदार प्रस्तुति दी। बाल मन को अत्यंत सूक्ष्मता के साथ प्रस्तुत करते हुए सामाजिक कुरीतियों को उजागर किया गया। ईदगाह नाटक के पात्र हामिद बने अफ्फान ने काफी प्रभावित किया।

अन्य कलाकारों में काजल नेगी दादी, शुभम बिष्ट महमूद, सौरभ मोहसिन, शंकुर राणा सम्मी, हिमांशु नूरे, राज किशोर खिलौनेवाला, दीपक कुमार गुब्बारे हिंडौले वाला, दिगंबर चर्खी वाला, पारस मिठाई वाला, यमुनाराम लोहे का सामान बेचने वाला के किरदारों में खूब जमे।  मेला सचिव अरिमर्दन सिंह गौर ने बताया कि अभी आगे भी कई आयोजन होंगे।

आज रात होगा कवि सम्मेलन
सहारनपुर। पुस्तक मेले में सोमवार रात जनमंच सभागार में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें कवि वसीम बरेलवी, नवाज देवबंदी, आलोक शर्मा, बुद्धिनाथ सिंह, अकील नोमानी सहित अन्य कवि अपनी रचनाएं पेश करेंगे। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें