हारिश का परिवार मानकमऊ गांव की ट्रांसफार्मर वाली गली में रहता है। इसी क्षेत्र से चार महीने पहले डॉ. आदिल अहमद को भी संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब एटीएस दोनों के बीच संभावित कनेक्शन की तलाश कर रही है।
गिरफ्तारी के बाद सक्रिय हुई पुलिस और खुफिया एजेंसियां
हारिश की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सहारनपुर पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। थाना पुलिस और एलआईयू की टीमों ने मानकमऊ क्षेत्र में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। खुफिया तंत्र हारिश के परिवार, उसके संपर्कों और गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र कर रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका किसी नेटवर्क से संबंध तो नहीं है।
परिवार का शैक्षिक बैकग्राउंड
जानकारी के अनुसार हारिश का बड़ा भाई लखनऊ में एमबीबीएस और एमडी कर चुका डॉक्टर है, जबकि उसकी बहन महाराष्ट्र से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। वहीं उसके पिता एक निजी कंपनी (आईटीसी) में कार्यरत बताए जा रहे हैं।
एजेंसियां जुटा रहीं हर पहलू की जानकारी
खुफिया एजेंसियां हारिश के संपर्कों, गतिविधियों और पारिवारिक पृष्ठभूमि की गहन जांच कर रही हैं। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से किसी बड़े खुलासे की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही हैं।