फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मिड-डे-मिल में गोलमाल, प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- सहायक अध्यापिका की शिकायत पर हुई कार्रवाई, उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

- ब्लॉक मुजफ्फराबाद के बिहारीगढ़ प्राथमिक स्कूल का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। मिड-डे-मिल में गोलमाल, सहायक अध्यापिका के उत्पीड़न और जांच अधिकारी के सामने अभद्रता के आरोपों में प्राथमिक स्कूल बिहारीगढ़ की प्रधानाध्यापिका नूतन वर्मा को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फराबाद वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि नौ सितंबर को सहायक अध्यापिका शिल्पी उपाध्याय ने प्रधानाध्यापिका नूतन वर्मा पर मानसिक उत्पीड़न, शिक्षण कार्य में बाधा और छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायत की थी। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका का स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उनका जवाब तथ्यात्मक नहीं था। उनके द्वारा 11 सितंबर को विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका द्वारा 144 बच्चे उपस्थित बताए, जबकि मौके पर 130 ही मिले। पिछले तीन दिनों की उपस्थिति 186, 179 और 190 अंकित की गई थी। इससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि मिड-डे-मिल पंजिका में उपस्थिति से अधिक बच्चों की प्रविष्टि कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि इस साल गत वर्ष की अपेक्षा नामांकन कम हो गया है। प्रधानाध्यापिका द्वारा किसी कक्षा को नहीं पढ़ाया जा रहा। मांगने पर पंजिकाएं नहीं दी गईं और ऊंची आवाज में बात की गई। जांच रिपोर्ट में खंड शिक्षा अधिकारी ने लिखा है कि उसी दिन प्रधानाध्यापिका शाम को उनके कार्यालय में स्पष्टीकरण देने आईं। वहां उन्होंने उनके वाहन चालक को धमकी दी कि यदि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो खंड शिक्षा अधिकारी चैन की नींद नहीं सो पाएंगे। उधर, इस बारे में जब नूतन वर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


वर्जन
खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फराबाद की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित किया गया है। विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी नानौता को जांच अधिकारी नामित किया गया है। - कोमल, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें