फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संपत्ति विवरण न देने वालों की जांच शुरू, डीडीओ से मांगे प्रमाणपत्र

Wed, 25 Feb 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकारी कर्मचारियों द्वारा चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड न करने के मामले में अब सभी विभागों में जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) से प्रमाणपत्र मांगे गए हैं कि उनके अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों का बिना सूचना दिए वेतन जारी तो नहीं किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, शासन के निर्देशानुसार सभी कर्मचारियों को 31 जनवरी तक अपनी संपत्ति का विवरण अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करना था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी कुछ कर्मचारियों ने यह औपचारिकता पूरी नहीं की। हालांकि स्थानीय स्तर पर सभी विभागों के अधिकारियों का दावा है कि उनके विभाग में सभी ने चल-अचल संपत्ति का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है, लेकिन अब मुख्य सचिव की तरफ से पत्र जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि सभी विभागों के डीडीओ पोर्टल पर अपलोड कर्मचारियों के प्रमाण पत्र शासन को भेजेंगे, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि बिना सूचना देने वाले कर्मचारी का वेतन जारी तो नहीं किया गया। अगर किसी भी विभाग में ऐसा कर्मचारी पाया जाता है तो डीडीओ पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से पत्र आया है, जिसमें कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। अगर बिना जानकारी दिए किसी भी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी का वेतन जारी किया गया है तो उसके लिए डीडीओ जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

- सूरज कुमार, मुख्य कोषाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें