सूडान, कजाखस्तान से आए जमातियों की जांच
सहारनपुर। शहर की चार मस्जिदों में सूडान और कजाखस्तान के लोगों की जमात आई हुई है। शुक्रवार को जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना मिली, टीम मस्जिदों में पहुंच गई। टीम ने विदेशी जमातियों समेत कुल 62 लोगों की जांच की। जांच में सभी स्वस्थ पाए गए।
बाहर से आए लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की
बेहट में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में देश-विदेश से लौटे लोगों को चिह्नित कर उनके स्वास्थ्य की जांच की और हिस्ट्री पूछकर दवाइयां दी। टीम ने सभी लोगों को हिदायत दी, कि वें परिवार के लोगों से दूरी बनाकर रखें और घर से बाहर न निकलें। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कंदवाल ने बताया, कि क्षेत्र के गांव घघरौली, इश्हाकपुर चेंची, गंदेवड़, मिर्जापुर, कादरपुर आदि गांव में देश-विदेश से कुछ लोग वापस लौटे है। सभी को चिह्नित कर विभागीय टीम गांव ने उनके गांव में पहुंचकर उनकी जांच की। कुछ लोगों को उनकी हिस्ट्री पूछकर दवाइयां भी दी गई है। इन सभी लोगों को हिदायत दी गई है कि वह घर में परिवार के लोगों से दूरी बनाकर रखें और बाहर बिल्कुल न निकलें।
स्वास्थ्य टीम ने किया पुलिसकर्मियों का निरीक्षण
बड़गांव थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को थाने बुलवाकर पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कराई। सभी पुलिसकर्मी जांच में स्वस्थ पाए गए। वहीं एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने कस्बा पहुंचकर लॉकडाउन की स्थिति का निरीक्षण किया।
बड़गांव थाने में पुलिसकर्मियों की जांच करती स्वास्थ्य टीम- फोटो : SAHARANPUR