फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चंडीगढ़ एक्सप्रेस में धुआं उठने के मामले की जांच शुरू

Mon, 31 Mar 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार को चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कोच में धुआं उठने के मामले में जांच शुरू हो गई है। अंबाला मंडल का टीएक्सआर(ट्रेन एग्जामिनेशन विभाग) विभाग मामले की जांच करेगा। जांच के बाद ही ट्रेन के कोच से धुआं उठने की वजह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन 3:35 पर सरसावा स्टेशन पहुंची। स्टेशन मास्टर प्रवीश चौधरी ट्रेन को हरी झंडी दिखाने प्लेटफार्म पर आए। ट्रेने के अंतिम कोच से धुआं उठ रहा था। घटना के सामने आते ही ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगवाकर रुकवाया गया।
मौके पर पहुंचकर तकनीकी विभाग ने खामी को दूर कर ट्रेन को रवाना किया। स्टेशन मास्टर सरसावा प्रवीश चौधरी ने बताया कि ट्रेन के कोच से धुआं उठने के मामले की जांच अंबाला मंडल की टीएक्सआर(ट्रेन एग्जामिनेशन विभाग) कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें