फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में दीपक, हाईस्कूल में प्रद्युम्न जिला टॉपर

Mon, 16 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Celebrating Topper - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में आदर्श इंटर कॉलेज तल्हेड़ी बुजुर्ग के छात्र दीपक कुमार ने 94.40 फीसदी अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। किसान के बेटे की इस  बड़ी उपलब्धि से हर कोई गदगद है।
विज्ञापन


वहीं हाईस्कूल बोर्ड की  परीक्षा में साढ़ौली भूड़ स्थित  राजेश पायलट हाईस्कूल के छात्र प्रद्युम्न भाटिया ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। 

इंटरमीडिएट में जिले को टॉप करने वाले दीपक कुमार सैनी देवबंद पोस्ट तल्हेडी बुजुर्ग के गांव शाहपुर का रहने वाला है। मदनपाल सैनी के पुत्र दीपक ने 94.40 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। मदनपाल सैनी किसान है।
विज्ञापन


वह खेती बाड़ी करके अपना परिवार चलाते हैं। दीपक ने बताया कि प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई करने के पश्चात यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उसका लक्ष्य इंजीनियर बनने का है। उसने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। 

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम रविवार को जारी हो गया है। एक ओर जहां सहारनपुर का कोई परीक्षार्थी प्रदेश के टॉपर्स में स्थान नहीं बना पाया, वहीं ओवरऑल सहारनपुर जनपद भी काफी पीछे रहा। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में सहारनपुर जिला प्रदेश में 28वें स्थान पर रहा, जबकि हाईस्कूल में जिला 51वें स्थान पर जगह बना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें