फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खुफिया जांच तेज, खंगाला जा रहा कश्मीरियों का रिकॉर्ड

Wed, 12 Nov 2025 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। सहारनपुर से डॉक्टर आदिल की गिरफ्तारी और उसके बाद दिल्ली में हुए धमाके को लेकर खुफिया एजेंसी पूरी सक्रिय है। मंगलवार को देवबंद और सहारनपुर समेत कई अन्य स्थानों पर कश्मीरियों का रिकॉर्ड खंगाला गया। विशेष रूप से देवबंद में रह रहे कश्मीरियों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिए गोपनीय तरीके से मदरसों और मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इतना ही नहीं शहर में किराये के कमरों में रहने वाले कश्मीरी छात्रों के बारे में मकान मालिकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, दिल्ली में हुए धमाके को लेकर हाई अलर्ट जारी होने के बाद देर रात एसपी देहात सागर जैन देवबंद पहुंचे और फोर्स के साथ नगर में पैदल मार्च किया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, उत्तराखंड बॉर्डर पर पुलिस ने सभी आने जाने वाले वाहनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके अलावा पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर संदिग्धों से पूछताछ की ओर उनके सामान की चेकिंग की। होटलों में भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें