फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसटीएफ व नारकोटिक्स टीम का छापा, दो व्यापारियों को उठाया

Wed, 12 Nov 2025 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोडिन कफ सिरप से जुड़े मामले में एसटीएफ और नारकोटिक्स टीम ने छापा मारकर दो दवा व्यापारियों को पूछताछ के लिए उठाया है। सरसावा में एक व्यक्ति की तलाश के लिए रातभर दबिश दी गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

गाजियाबाद में स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया था। यह गिरोह प्रतिबंधित एस्कुफ और फेंसेडिल कफ सिरप की तस्करी कर रहा था, जिनका इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता है। इसमें आठ तस्कर गिरफ्तार किए थे। इनके पास से करोड़ों रुपये का सिरप और नकदी बरामद हुई थी। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, उनमें सहारनपुर निवासी अभिषेक शर्मा का नाम भी शामिल है। प्रतिबंधित सिरप के तस्करों ने फर्जी फर्में बनाई हैं।
मामला सहारनपुर से जुड़ा तो मंगलवार को एसटीएफ और दिल्ली से नारकोटिक्स की टीम ने छापा मारा। सरसावा में दवा व्यापारी के यहां दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद थाना सदर बाजार की एक कॉलोनी में पहुंची। यहां से दो सगे भाइयों को टीम उठाकर ले गई है। आरोप है कि दिल्ली की एक पार्टी को यहां से एजेंसी दिला रखी थी। इसकी सप्लाई भी उन्हीं के हाथों में थी। इनका लाइसेंस पहले ही निरस्त हो गया था। टीम सरसावा में जिस व्यक्ति को पकड़ने गई थी, उसकी किशनपुरा में दवा एजेंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें