फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अनुपस्थित डीडीओ का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

Thu, 18 Dec 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहरनपुर। कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में पेंशनर दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न पेंशन संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल पटेल ने पेंशनर्स की समस्याओं की शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशनर दिवस में अनुपस्थित डीडीओ का स्पष्टीकरण के साथ ही एक दिन का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभागों से सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के जनवरी एवं जुलाई की वेतन वृद्धि के आधार पर पेंशन पुनरीक्षण किया जाए। इसके साथ ही सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के सभी बिल छह माह पहले ही तैयार कर लिए जाए, जिससे उन्हें बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि हर तीन माह में पेंशनर्स की समस्या के समाधान के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। मुख्य कोष अधिकारी सूरज कुमार ने पेंशनर्स को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें