फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इंतजार कराने की बजाए शीघ्र शुरू करें पैसेंजर ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
अरुण गोयल। पैसेंजर ट्रेनों के संचालन से संबंधित फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवबंद। देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की मांग तेज हो गई है। इस मुहिम से शिक्षक वर्ग भी जुड़ गया है। शिक्षकों का कहना है कि सरकार को ज्यादा लंबा इंतजार नहीं कराना चाहिए। रुड़की मार्ग पर तुरंत ट्रेनों के संचालन आरंभ करा देना चाहिए। बता दें, कि पिछले करीब एक साल से जनता टकटकी लगाए पैसेंजर ट्रेनों के संचालन का इंतजार कर रही है। जबकि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी न्यू देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी भी दे चुके हैं। लोगों का कहना है कि जब सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं तो फिर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू करने में क्या परेशानी है। ट्रेन चालू होने से हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

- श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने कहना है कि जब देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर मालगाड़ियां चल रहीं हैं तो फिर पैसेंजर ट्रेन चलाने में क्या दिक्कत आ रही है। इसलिए जनहित में सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन


- सेवानिवृत शिक्षक सय्यद वजाहत शाह का कहना है सरकार को देवबंद की ऐतिहासिकता को देखते हुए पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरु करा देना चाहिए। इससे जनता और रेलवे दोनों को ही लाभ पहुंचेगा।

- जनता कॉलोनी निवासी शिक्षिका ममता वर्मा का कहना है कि बसों की भीड़भाड़ से बचने के लिए लोग ट्रेनों में ज्यादा सफर करते हैं। इनमें गरीब व मध्यम तबका ज्यादा होता है। पैसेंजर ट्रेन चलने से सबको लाभ होगा।
विज्ञापन


- उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर की अध्यापिका गुलशन अंसारी का कहना है कि सरकार को जनहित की पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग को शीघ्र पूरा करना चाहिए।

अरुण गोयल। पैसेंजर ट्रेनों के संचालन से संबंधित फोटो

अरुण गोयल। पैसेंजर ट्रेनों के संचालन से संबंधित फोटो

अरुण गोयल। पैसेंजर ट्रेनों के संचालन से संबंधित फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें