फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर नकारात्मक बातों के बजाय लोगों को जागरूक करना होगा : इमरान

Tue, 10 Nov 2026 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिवाली पर प्रदूषण को लेकर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद का बयान वायरल हो रहा है। निजी न्यूज एजेंसी को दिए बयान में सांसद इमरान मसूद कह रहे हैं कि प्रदूषण को लेकर नकारात्मक बातें करने के बजाय लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सरकार से ज्यादा समाज को इस दिशा में पहल करनी होगी। दिवाली जैसे त्योहार पर भी प्रदूषण को लेकर नकारात्मक बातें की जा रही हैं। आखिर किस-किस को खत्म करोगे और क्या-क्या खत्म करोगे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कैसी दिवाली आ गई है, जहां त्योहार की खुशियों के बीच केवल प्रदूषण की चर्चा हो रही है। उन्होंने दिल्ली में एक्यूआई 1710 तक पहुंचने और सहारनपुर में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ने संबंधी आंकड़ों का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण मानवजनित समस्या है और इससे निपटने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। केवल सरकार के भरोसे इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता। फिर वह हमारी सरकार हो या किसी और की। निर्वाचन आयोग को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने आयोग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग बार-बार अपने आदेश वापस ले रहा है। उन्होंने आवासों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि लोगों के आवास बनाने के बजाय उन्हें गिराने की कार्रवाई पर सवाल उठने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें