फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा के लिए छात्रों के जरिए अभिभावकों को करें प्रेरित

विज्ञापन
आशा माडर्न स्कूल के सभागार में तिरंगा अभियान के तहत बैठक में विचार रखते जिला विद्यालय निरीक्षक र? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आगामी 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने शुक्रवार को आशा मॉडर्न स्कूल में सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों और शिक्षकों से तिरंगे को अपने व्हाट्स की डीपी पर लगाने को कहा, साथ ही विद्यार्थियों के जरिए अभिभावकों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके लिए प्रत्येक अभिभावक की सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया जाए। जिससे सभी लोग आपसी भेदभाव मिटाकर समरस भाव से इस आयोजन से जुड़ें। उन्होंने जनपद सहारनपुर के कई महान स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चों को ऐसे वीर शहीदों के बारे में बताने की जरूरत है ताकि बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित की जा सके। प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभात फेरी, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को जागरूक कर इस अभियान से जोड़ने का काम किया जाएगा। महासचिव सुधीर जोशी ने स्कूल संचालकों से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को सरकारी गाइड लाइन के अनुरूप अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने की अपील की। बैठक भव्य जैन और डॉ. दिव्य जैन ने भी अपनी बात रखी।

आशा माडर्न स्कूल के सभागार में तिरंगा अभियान के तहत बैठक में भाग लेते प्राचार्यगण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें