फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर मासूम की मौत 

Wed, 18 Apr 2018 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
विज्ञापन
मौत का शिकार हुई मासूम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में कांशीराम कालोनी में नागल से रिश्तेदारी में आई छह साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए बच्ची के शव को अपने साथ ले गए।  
विज्ञापन


नागल निवासी मेहरबान के भाई की शादी दो दिन पहले ही सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी निवासी सलाउद्दीन की पुत्री मेहरजहां के साथ हुई है। बुधवार को
मेेहरबान की छह वर्षीय बेटी मुस्कान मां अफसां एवं अन्य लोगों के साथ नई चाची से मिलने के लिए शहर के कांशीराम कॉलोनी में आई थी।

मुस्कान दोपहर लगभग 12 बजे खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी लोग मुस्कान की तलाश में लगे रहे। शाम लगभग सवा चार बजे मुस्कान कांशीराम कालोनी के पीछे स्थित तालाब किनारे पड़ी मिली, उसका आधा शरीर पानी में था।
विज्ञापन


परिजन उसे उठाकर निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी आ गई, मगर मुस्कान के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें